लाइव न्यूज़ :

आज पाकिस्तान से रिहा होगा भारत का 'अभिनंदन', वाघा बॉर्डर लेने जाएगा वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2019 09:50 IST

बुधवार (27 फरवरी) वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए थे। तब से सोशल मीडिया में लगातार उनको रिहा करने की मांग उठ रही थी।

Open in App

पाकिस्तान आज भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करेगा। इसके लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को ही पाकिस्तानी संसद में एलान कर दिया था। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर पर  जाएगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को। 

बताते चलें कि बुधवार (27 फरवरी) वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए थे। तब से सोशल मीडिया में लगातार उनको रिहा करने की मांग उठ रही थी। इस मामले में भारत सरकार ने भी पाक उप-उच्चायुक्त को तलब कर दो टूक समझा दिया था कि भारतीय पायलट को फौरन रिहा किया जाए। 

इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए गए थे। इनमें भारतीय पायलट के होने का दावा किया गया था। एक वीडियो में शख्स चाय पीता हुआ दिखाई दे रहा था और खुद को भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर बता रहा था। साथ ही पाक सेना की तारीफ भी की थी।

कई जानकारों ने कहा था कि जेनेवा समझौते के तहत पाकिस्तान को भारतीय पायलट को छोड़ना होगा। हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान में गिरफ्त पायलट की पहचान उजागर नहीं की थी और भारतीय सेना ने गुरुवार की सुबह अपील की कि सोशल मीडिया पर पायलट की पहचान उजागर न की जाए। 

इस बीच गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना ने नई दिल्ली में कहा कि उसे खुशी है कि पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को घर लौटेंगे और इसे सद्भावना संदेश के रूप में पेश किये जाने को खारिज कर दिया। साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि यह जिनीवा संधि के अनुरूप है। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमनपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्सइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया