लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की फायरिंग

By भाषा | Updated: June 7, 2020 04:57 IST

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर बगैर उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा की पहरेदारी कर रहे भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर ने करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से शुक्रवार देर रात करीब 12.45 बजे गोलीबारी शुरू की। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार तड़के तीन बजे तक चली। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके के निवासियों में दहशत फैल गई, जिन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बितानी पड़ी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए