लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया, LOC पर विरोध जताया, कहा- भारत ने इस साल 882 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: April 27, 2020 21:39 IST

पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सैनिक लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहे हैं। भारत ने कहा कि पाक सेना इसका उल्लंघन कर रहे हैं। इस बीच पाक सरकार ने भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने सोमवार को उच्चायोग के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया।जानड्रोट और कुइरत्ता सेक्टरों में भारतीय सैनिकों द्वारा किये गये कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों के कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर अपना विरोध दर्ज किया।

पाकिस्तान के अनुसार, इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में एक महिला की मौत हो गयी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने सोमवार को उच्चायोग के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और उनके सामने जानड्रोट और कुइरत्ता सेक्टरों में भारतीय सैनिकों द्वारा किये गये कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

चौधरी ने कहा, ‘‘ जानड्रोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के, की गयी अंधाधुंध गोलीबारी के चलते 36 वर्षीय एक महिला की जान चली गयी एवं कुइरट्टा सेक्टर में नौ साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।’’ विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा एवं कार्यकारी सीमा पर भारतीय सुरक्षाबल भारी मोर्टार एवं स्वचालित हथियारों से घनी आबादी वाले क्षेत्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने इस साल 882 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने भारत से भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) को सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार निर्धारित भूमिका निभाने देने की अपील की।

भारत का कहना है कि शिमला समझौते के बाद इस पर्यवेक्षक दल की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। उससे पहले श्रीनगर में भारतीय अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के, जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 

टॅग्स :एलओसीपाकिस्तानइमरान खानभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos