लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

By IANS | Updated: March 2, 2018 19:06 IST

पाकिस्तान का कहना है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक नागरिक की मौत हुई है।

Open in App

इस्लामाबाद, 2 मार्च: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी.सिंह को तलब कर भारत द्वारा किए गए कथित संघर्षविराम उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान का कहना है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक नागरिक की मौत हुई है। एक बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में दक्षिण एशिया विभाग के प्रमुख मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब कर 'शुक्रवार को भीम्बर और समाहिनी में भारतीय बलों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन' पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

अधिकारी ने कहा, "नागरिकों को जान बूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के खिलाफ है। भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।"

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि 'इस साल एलओसी और वर्किंग बाउंड्री पर भारतीय बलों ने 415 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें बीस नागरिकों की मौत हो गई।'

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष