लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः LOC के पास दिखाई दिया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 17:53 IST

एलओसी पर पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर पुंछ इलाके में 300 मीटर एलओसी के करीब आ गया था, लेकिन तुरंत वापस लौट गया।  

Open in App

श्रीनगरः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों का उल्लंघन किया और उसकी सेना का हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के 300 मीटर करीब आ गया। हालांकि सेना बताया कि पाकिस्तान आर्मी का हेलीकॉप्टर तुरंत वापस लौट गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एलओसी पर पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर पुंछ इलाके में 300 मीटर एलओसी के करीब आ गया था, लेकिन तुरंत वापस लौट गया।  

वहीं, मंगलवार को तंगधार सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया था, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था।

आपको बता दें कि अभी हाल में भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तान में 300 से ज्यादा आतंकवादी नियंत्रण रेखा से भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। साथ ही यह भी कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं के पीछे पाकिस्तानी सेना प्रमुख भूमिका निभाती है। पीर पंजाल के दक्षिण में 185-220 आतंकवादी और उत्तर में 190-225 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं।

2017 में सुरक्षाहबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया गया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील