लाइव न्यूज़ :

हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन, चार सैनिक घायल

By भाषा | Updated: September 16, 2019 14:22 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें। 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसमें सेना के चार जवान मामूली रूप से घायल हो गए।

सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे।

भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने एक बयान में बताया, ‘‘गोलाबारी में मामूली रूप से घायल हुए भारतीय सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।’’ अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक दल नियंत्रण रेखा पर सतर्क बैठा था, उसी दौरान उनके निकट मोर्टार के गोलों से रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर विस्फोट हुआ जिससे चार सैनिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत जैसी की तैसी बनी हुयी है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब