लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, सीमा पर बढ़ाई हलचल

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 8, 2019 18:11 IST

राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने कल रात 10 बजे गोलाबारी की, मोर्टार दागे और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। सुंदरबनी के केरी बट्टल में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी का यह चौथा मामला है। सुबह भी उसने गोले बरसाए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने देर रात एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। उसने भारत की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने देर रात एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। उसने भारत की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस बीच जम्मू सीमा पर पाक सेना की जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है।

खबरों के मुताबिक राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने कल रात 10 बजे गोलाबारी की, मोर्टार दागे और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। सुंदरबनी के केरी बट्टल में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी का यह चौथा मामला है। सुबह भी उसने गोले बरसाए।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में बदले हालत के बीच आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में पाक सेना की हलचल देखी गई। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पहले पाकिस्तान सेना बॉर्डर पर तैनाती कम थी पर बीती रात पाकिस्तानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की हलचल देखी गई। 

रात के समय पाक सीमा पर बडे़ वाहनों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लगता है कि पाक की ओर से बॉर्डर पर सेना की बढ़ोतरी की गई होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में पहले की तरह सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी के साथ बॉर्डर पर तैनात हैं और पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं।

पूर्व सरपंच अशोक ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पहले भी पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी आरंभ की जाती थी और अब पाकिस्तान की नीति क्या है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह