पाकिस्तान ने 2019 में 2050 से अधिक बार किया संघर्षविराम उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Published: September 16, 2019 05:24 PM2019-09-16T17:24:31+5:302019-09-16T17:24:31+5:30

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ को समर्थन देने और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने समेत बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

Pakistan commits ceasefire violations more than 2050 times in 2019, 21 Indians killed: Ministry of External Affairs | पाकिस्तान ने 2019 में 2050 से अधिक बार किया संघर्षविराम उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान ने हाल ही में कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 

Highlightsउन्होंने कहा, ‘‘ इस साल उन्होंने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीय लोगों की मौत हुई।’’पाकिस्तान और भारत कश्मीर को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं तथा भारत ने उससे कहा कि यह उसका अंदरूनी मामला है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ को समर्थन देने और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने समेत बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल उन्होंने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीय लोगों की मौत हुई।’’ कुमार ने कहा कि भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने और वहां शांति बनाये रखने के लिए कहे।

उनका बयान ऐसे समय में आया है जब भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने पर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान और भारत कश्मीर को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं तथा भारत ने उससे कहा कि यह उसका अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान ने हाल ही में कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 

Web Title: Pakistan commits ceasefire violations more than 2050 times in 2019, 21 Indians killed: Ministry of External Affairs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे