लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों को सुरक्षा देने के लिए संघर्षविराम तोड़ रहा पाकिस्तान: आईजी बीएसएफ

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:34 IST

बीएसएफ के महानिरीक्षक अजमल सिंह ने एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, “जब भी घुसपैठ होती है तो पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटनाएं भी शुरु हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सुरक्षा कवर देने के लिए पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बार बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा।

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सुरक्षा कवर देने के लिए पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बार बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा। बीएसएफ के महानिरीक्षक अजमल सिंह ने एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, “जब भी घुसपैठ होती है तो पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटनाएं भी शुरु हो जाती हैं।

इन संघर्षविरामों के उल्लंघन का उद्देश्य आतंकियों को घुसपैठ करने में मदद देना होता है लेकिन हमारी सेनाएं पूरी सतर्कता से सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई घुसपैठ न हो।” सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले और बढ़ती हुई गोलीबारी की घटनाओं में कोई संबंध नहीं है। घुसपैठ काफी हद तक कम हो गई है लेकिन नियंत्रण रेखा के किनारे अभी भी आतंकवादी घुसपैठ की ताक में हैं।

उन्होंने कहा,“ हमें नियंत्रण रेखा के पास इन आतंकी अड्डों पर आतंकवादियों की निश्चित संख्या की जानकारी नहीं है। वे घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं।” जम्मू और कश्मीर में सेना की गतिविधियों के बारे में सिंह ने कहा कि चुनावों आदि के समय बलों की तैनाती होती रहती है। कश्मीर में स्थिति सामान्य है। वहां शांति है और किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

आतंकवादियों द्वारा सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। आतंकवादियों द्वारा सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। हमारी सेना उनसे निपटने में सक्षम हैं और यह करने के लिए हम तैयार भी हैं। हमारे पास सैटेलाइट फोन भी हैं और हम उनका इस्तेमाल भी करते हैं। हमारे पास संचार की उनसे उत्तम तकनीक है। भारत, पाकिस्तान की तुलना में तकनीकी रुप से अधिक विकसित है।” 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी