लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने LOC पर दागे थे मोर्टार, आज भारतीय सेना ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2018 17:47 IST

खबरों कि मानें बताया जा रहा है कि बीते हफ्ते पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर किए हमले के जवाब में यह कार्यवाई की गई है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में भारतीय ने पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय सेना ने यह हमला पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेनाओं के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। 

खबरों कि मानें बताया जा रहा है कि बीते हफ्ते पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर किए हमले के जवाब में यह कार्यवाई की गई है। इस हमले में आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड भी तबाह हो गए हैं।  

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार (21 अक्टूबर )नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भीतर आकर तीन जवानों को मार गिराया था। इस हमले में सेना के जवानों ने आगाह किया लेकिन पाकिस्तानी सैनिक नहीं मानें तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाक के सैनिकों को मार गिराया। घटना के बाद  सीमा पर सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। बता दें भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले सिपाही पाकिस्तान बार्डर एक्शन टीम( BAT) के थे।  

पुंछ में भी कुछ दिनों पहले सीजफायर का उल्लंघन 

पाकिस्तान की ओर से किए सीजफायर उल्लंघन में पुंछ इलाके के एलओसी से सटे हुए कृष्ण घाटी सेक्टर के पास सेना का एक जवान घायल हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल जवान का नाम प्रदीप कुमार गुप्ता था। 

कुलगाम में भी मारे गए तीन आतंकी 

सेना और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुलगाम में भी तीन आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ की जगह पर हुए धमाके की वजह से सात नागरिकों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम में एक गांव को घेरने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन