लाइव न्यूज़ :

पाकिस्‍तान की फिर नापाक हिमाकत राजौरी में आतंकी धकेलने की कोशिश, पुंछ में छापामारी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 15, 2025 18:18 IST

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर घुसपैठ का यह पहला दुस्साहस है। सूत्रों के अनुसार, केरी सेक्टर में देर रात एलओसी पर तैनात सेना के जवानों ने कुछ हलचल देखी।

Open in App

जम्‍मू: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी मात खाने के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से राजौरी जिला के केरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे सतर्क जवानों ने विफल बना दिया। इसके बाद एलओसी पर सतर्कता बढ़ाते हुए सेना ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर घुसपैठ का यह पहला दुस्साहस है। सूत्रों के अनुसार, केरी सेक्टर में देर रात एलओसी पर तैनात सेना के जवानों ने कुछ हलचल देखी।

घुसपैठ की आशंका को देखते हुए जवान सतर्क हो गए और उन्होंने आसपास की चौकियों पर तैनात जवानों को भी अलर्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकियों का एक दल एलओसी पार करने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। इसके बाद आतंकी वापस भाग गए। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को सीमावर्ती पुंछ जिले में कई जगहों पर आतंकवाद विरोधी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि सौजियां और आसपास के इलाकों में आठ जगहों पर छापेमारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा भोले-भाले युवाओं को विध्वंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल करने के प्रयासों को विफल करने के लिए एक साथ छापेमारी की। इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में पांच दर्जन से अधिक जगहों पर इसी तरह की छापेमारी की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब