लाइव न्यूज़ :

पाक सेना ने LoC पर फिर बरसाए गोले, जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 2 पाक सैनिक किए ढेर और 5 चौकियां तबाह

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 19, 2019 12:07 IST

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर मार गिराया गया है।

Open in App

शुक्रवार को भी पाक सेना ने जम्मू फ्रंटियर के इंटरनेशनल बार्डर से सटे कुछ इलाकों में गोले बरसाए। उसने एलओसी के सेक्टरों में भी गोलाबारी की। भारतीय सेना का दावा है कि उसने जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक मार गिराए हैं और पाक सेना की पांच फार्रवर्ड सीमा चौकिआं आईबी तथा एलओसी पर तबाह कर दी हैं।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर मार गिराया गया है। कुछ पोस्टें भी तबाह हो गई हैं। इस बीच एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल एयरलिफ्ट कर भेजा गया है।

पाकिस्तान की ओर से सुबह हीरानगर सेक्टर में चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से पनुचक्क पोस्ट से की जा रही फायरिंग का सतर्क जवानों ने करारा जवाब दिया। इसमें एक रेंजर के मारे जाने की खबर है। पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इससे पहले मंगलवार सुबह आईबी के हीरानगर सेक्टर की पनसर पोस्ट के नजदीक पेट्रोलिंग पार्टी पर सीमा पार से घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान स्नाइपर अटैक में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए थे।

सुंदरबनी सेक्टर के दादल इलाके में जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ जाने से उसमें विस्फोट हो गया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा पर भी गोलाबारी कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के हंदवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इस दौरान पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।  भारतीय जवानों ने भी पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में फिलहाल भारतीय पक्ष को किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जबकि भारतीय पक्ष का दावा था कि एलओसी पार एक पाक सैनिक मारा गया है और पाक सेना की कुछ फारवर्ड चौकिआं नष्ट की गई हैं। फिलहाल रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह