लाइव न्यूज़ :

सीजफायर का फायदा उठा कर आतंकियों को इकट्ठा कर रही है पाक सेना, ट्रेनिंग देकर घुसपैठ कराने की कोशिश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 15, 2023 13:42 IST

अग्रिम सीमा चौकिओं पर एकत्र किए गए आतंकियों में से कुछेक को एक-दो के दलों में भारतीय सीमा में प्रतिदिन धकेला जा रहा है। भारतीय सेना की कठिनाई यह है कि ऊबड़-खाबड़ और नदी-नालों से परिपूर्ण एलओसी पर आतंकियों के एक-दो के दलों को रोक पाना उसके लिए संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर लागू सीजफायर का गलत फायदा उठा रहा है पाकिस्तान 814 किमी लंबी एलओसी के उस पार हजारों की संख्या में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा हैआतंकियों में से कुछेक को एक-दो के दलों में भारतीय सीमा में प्रतिदिन धकेला जा रहा है

जम्मू: पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर लागू है हैं। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से वे सब हरकतें  बंद नहीं की गई हैं जिनके कारण प्रदेश में खून खराबा हो रहा है। सेना का कहना है कि अब पाक सेना एलओसी से एक दो के दलों में आतंकियों को इस ओर धकेल रही है। सेना के ही मुताबिक, एलओसी के उस पार पाक सीमा चौकिओं पर बड़े पैमाने पर आतंकियों को एकत्र करने का सिलसिला कभी रुका नहीं है। सेना कहती है कि इसके स्पष्ट मायने यही हैं कि पाक सेना सीजफायर के खत्म होते  ही आतंकियों को बड़ी संख्या में इस ओर धकेलने का प्रयास करेगी।

स्पष्ट शब्दों में कहें तो पाक सेना सीजफायर के बावजूद आतंकियों को खुल्लमखुल्ला तौर पर अपनी सीमा चौकिओं पर एकत्र कर रही है और उन्हें ट्रेनिंग भी दे रही है। इसका खुलासा सेना भी अब करने लगी है जो एलओसी के पास पाकिस्तानी सीमा चौकिओं पर कड़ी नजर रखे हुए है।

रक्षाधिकारियों के अनुसार,  ‘सीजफायर के पहले ही दिन से एलओसी से सटी पाकिस्तानी सेना की अग्रिम सीमा चौकिओं पर सादे कपड़ों में आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। ये सैनिक नहीं हैं बल्कि वे आतंकवादी हैं जिन्हें इस ओर धकेलने के लिए एकत्र किया जा रहा है।’ सेना की उत्तरी कमान के मुख्यालय में तैनात सेनाधिकारियों की ओर से भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि एलओसी के पार आतंकवादियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है।

फिलहाल वे इनकी सही संख्या बता पाने में तो सक्षम नहीं हैं लेकिन अंदाजन यह संख्या दस हजार के लगभग बताई जा रही है। ये सभी 814 किमी लंबी एलओसी के उस पार पाकिस्तानी सीमा चौकिओं पर तैनात हैं। इन्हीं अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ आतंकवादियों को सीमा चौकिओं पर तैनात ही नहीं किया गया है बल्कि उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। भारतीय सैनिकों की मजबूरी यह है कि जिस सीजफायर का लाभ उठाते हुए पाकिस्तानी सेना ऐसा कर रही है वही सीजफायर भारतीय जवानों के लिए बाधा बन गया है।

इन अग्रिम सीमा चौकिओं पर एकत्र किए गए आतंकियों में से कुछेक को एक-दो के दलों में भारतीय सीमा में प्रतिदिन धकेला जा रहा है। भारतीय सेना की कठिनाई यह है कि ऊबड़-खाबड़ और नदी-नालों से परिपूर्ण एलओसी पर आतंकियों के एक-दो के दलों को रोक पाना उसके लिए संभव नहीं है। रक्षाधिकारी कहते हैंः‘चप्पे चप्पे पर चाहे जवान तैनात कर लिए जाएं एक दो आतंकी आर-पार आसानी से हो सकते हैं।’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनाPakistan Armyएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी