लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर पाक सेना प्रमुख ने उगला जहर, कहा- कश्मीर की वास्तविकता नहीं बदल सकता भारत

By भाषा | Updated: August 14, 2019 23:40 IST

भारत ने कहा है कि समय आ गया है कि पाकिस्तान नयी वास्तविकता को स्वीकार कर देश के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करे।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी सेना "जम्मू-कश्मीर की शुचिता के लिए हर तरह से तैयार हैबाजवा ने कहा राष्ट्रीय कर्तव्य के अनुरूप कश्मीर के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने को हमेशा तैयार रहेगी।

इस्लामाबाद, 14 अगस्तः पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने बुधवार को कहा कि कश्मीर की वास्तविकता न तो 1947 में "कागज के अवैध टुकड़े" से बदली गई थी और न ही "अब या भविष्य में" किसी कार्रवाई से ऐसा किया जा सकता।

'इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस' के महानिदेशक के एक ट्वीट के अनुसार बाजवा ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा, “कश्मीर पर कभी समझौता नहीं हो सकता।" बाजवा ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय और भारत द्वारा हाल ही में राज्य से विशेष दर्जा वापस लिये जाने की ओर कथित रूप से इशारा करते हुए कहा, "1947 में कश्मीर की वास्तविकता को न तो कागज के एक गैरकानूनी टुकड़े द्वारा बदला जा सका था और न ही कोई अन्य अब या भविष्य में ऐसा कर सकता।"

दरअसल भारत ने कहा है कि समय आ गया है कि पाकिस्तान नयी वास्तविकता को स्वीकार कर देश के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करे। जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी सेना "जम्मू-कश्मीर की शुचिता के लिए हर तरह से तैयार है" और राष्ट्रीय कर्तव्य के अनुरूप कश्मीर के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने को हमेशा तैयार रहेगी।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब