लाइव न्यूज़ :

गोरखधंधे का खुलासा: मुंबई में आवारा पिल्लों को रंग कर महंगी नस्ल बताकर बेचते थे, पुलिस ने किया भंडाफोड़

By भाषा | Updated: July 16, 2019 04:10 IST

मुंबई में एक गिरोह पशुप्रेमियों को ठगने का अनूठा पैंतरा अपना रहा है। दरअसल यह गिरोह आवारा कुत्तों के पिल्लों को रंग कर उन्हें कुत्तों की महंगी नस्ल बता कर बेच रहा है।

Open in App

मुंबई, 15 जुलाईः मुंबई में एक गिरोह पशुप्रेमियों को ठगने का अनूठा पैंतरा अपना रहा है। दरअसल यह गिरोह आवारा कुत्तों के पिल्लों को रंग कर उन्हें कुत्तों की महंगी नस्ल बता कर बेच रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में वर्ली पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है और इसे अपराध के तौर पर दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है। प

शु अधिकार कार्यकर्ताओं और कई एनजीओ को संदेह है कि यह किसी बड़े गिरोह का गोरखधंधा है। उन्होंने कहा कि आवारा पिल्लों को रंगने के बाद उन्हें ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायत दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड बाजार और शहर के कुछ अन्य हिस्सों से मिली है। यह मुद्दा पशु अधिकार कार्यकर्ता और बंबई पशु अधिकार नामक एनजीओ सामने लेकर आए हैं। एनजीओ को हाल में सूचना मिली थी कि गार्नियर जैसे बाल रंगने के प्रसिद्ध ब्रांडों से आवारा पिल्लों को डाई करने के बाद प्रत्येक को 18,000 से 20,000 रुपये में बेचा जा रहा है।

पशु अधिकारों पर काम करने वाले एक कार्यकर्ता ने बताया कि ये पिल्ले असल में हल्के पीले रंग के थे जिन्हें काले रंग में रंगकर कुत्तों की प्रसिद्ध एवं महंगी नस्ल ‘बीगल’ बता कर बेचा गया। उन्होंने बताया कि पिल्लों का कृत्रिम रंग आसानी से नहीं जाता और तीन से चार महीने बाद उनका रंग फीका पड़ने के बाद ही लोगों को ठगी का एहसास हो पाता है। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले मुंबई स्थित एनजीओ ने हाल में सांसद मेनका गांधी को इस संबंध में पत्र लिखा था।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया