लाइव न्यूज़ :

'पद्मावत': विरोध के नाम पर कुरुक्षेत्र के मॉल में तोड़फोड़ और फायरिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 22, 2018 01:59 IST

हमलावरों की करनी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।  

Open in App

फिल्म 'पद्मावत' का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मॉल केसल में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग और तोड़फोड़ की। हमलावर बाइक पर सवार थे। यह घटना रविवार शाम आठ बजे की है। हमलावरों की करनी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।  

संजय लीला भंसाली की पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। गुरुवार (18 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की याचिका पर सुनवाई करते हुए देश के विभिन्न राज्यों द्वारा फिल्म पर लगाए गये प्रतिबंध को हटा दिया था। अदालत ने कहा था कि फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। फिल्म पर मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और बिहार सरकार ने बैन लगाया था।लेकिन करणी सेना का विरोध अभी तक चल रहा है जिसके कारण फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर थि‍एटर मालिक डरे हुए हैं। यहां तक की करणी सेना ने हरियाणा के गुरुगाम में वहां के थि‍एटर मालि‍कों को फिल्म ना दिखाए जाने को लेकर पर्चे बांटे हैं।

बता दें कि राजस्थान का स्थानीय संगठन राजपूत करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही है। सेना का आरोप है कि फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान किया गया है। करणी सेना ने फिल्म रिलीज के दिन बंद का आह्वान किया है। वहीं राजस्थान सरकार के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सरकार फैसले के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण