पद्मश्री कहानीकार मंजूर एहतेशाम का कोरोना से निधन

By भाषा | Published: April 26, 2021 06:06 PM2021-04-26T18:06:31+5:302021-04-26T18:06:31+5:30

Padmashree storyteller Manzoor Ehtesham dies from Corona | पद्मश्री कहानीकार मंजूर एहतेशाम का कोरोना से निधन

पद्मश्री कहानीकार मंजूर एहतेशाम का कोरोना से निधन

भोपाल, 26 अप्रैल अपनी पहली कहानी 'रमज़ान की मौत' लिखने वाले पद्मश्री कहानीकार मंजूर एहतेशाम का यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात करीब 12 बजे के आसपास उन्होंने भोपाल के पारूल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गये थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

यह अजीब संयोग है कि ढेरों कहानियां रचने वाले मंजूर एहतेशाम की पहली कहानी का नाम 'रमजान में मौत' था और वह इसी पाक महीने में इस दुनिया से विदा हो गए।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपनी पहली कहानी 'रमज़ान की मौत' लिखने वाले पद्मश्री कथाकार मंजूर एहतेशाम के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशसकों को इस दुःख को सहने का संबल प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Padmashree storyteller Manzoor Ehtesham dies from Corona

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे