प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और पद्मश्री से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का निधन, बेगम अख्तर से तालीम हासिल की थी

By भाषा | Published: April 10, 2020 06:34 PM2020-04-10T18:34:33+5:302020-04-10T18:34:33+5:30

शुक्रवार दोपहर बारह बजे उनके पार्थिव शरीर को डीएलएफ फेज थ्री स्थित मीडिया सेंटर में बने आवास पर लाया गया। बेगम अख्तर की शिष्या शांति हीरानंद अपने शिष्यों के बीच भी काफी लोकप्रिय थीं।

Padma Shri singer Shanti Hiranand passes away at 87 | प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और पद्मश्री से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का निधन, बेगम अख्तर से तालीम हासिल की थी

गुरुग्राम में आज सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। (file photo)

Highlightsपद्मश्री से सम्मानित शांति हीरानंद चावला ने ठुमरी, दादरा और गजल में बेगम अख्तर से तालीम हासिल की थी। लाहौर, इस्लामाबाद, टोरंटो, बोस्टन, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन सहित दुनियाभर में कई स्थानों पर प्रस्तुति दी थी।

नई दिल्लीः प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और पद्मश्री से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का शुक्रवार की सुबह गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।

उनके पुत्र निश्चिंत चावला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह कुछ समय से बीमार थीं और रविवार से अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन कल रात उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने ठुमरी, दादरा और गजल में बेगम अख्तर से तालीम हासिल की थी।

उन्होंने लाहौर, इस्लामाबाद, टोरंटो, बोस्टन, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन सहित दुनियाभर में कई स्थानों पर प्रस्तुति दी थी। उनके बारे में एक बार बेगम अख्तर ने कहा था, ‘‘मेरी मौत के बाद अगर आप मेरी आवाज सुनना चाहते हैं तो इसे शांति के गायन के माध्यम से सुन सकते हैं।’’ गुरुग्राम में आज सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक, गजल गायिका पिछले काफी समय से गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या से पीड़ित थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को देर रात उन्हें फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने आइसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी जिंदगी से सांसों की डोर टूट गई। 

Web Title: Padma Shri singer Shanti Hiranand passes away at 87

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे