लाइव न्यूज़ :

हीरबाई लोबी के पद्ममश्री सम्मान ग्रहण करने से पहले पीएम मोदी ने उन्हें सिर झुकाकर किया नमन; हुईं भावुक, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: March 23, 2023 07:58 IST

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 54 लोगों को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन लोगों को पद्म विभूषण, चार लोगों को पद्म और 47 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्दी जनजाति से आने वालीं हीरबाई लोबी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।हीरबाई गुजरात के जूनागढ़ स्थित जम्बूर गांव की रहने वाली हैं।हीरबाई ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा सिद्दी आदिवासी महिलाओं के उत्थान और बच्चों की शिक्षा को समर्पित कर दिया।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गुजरात की हीरबाई इब्राहिम लोबी को पद्मश्री से सम्मानित किया। इस सम्मान को ग्रहण करने से पहले हीरबाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने काफी भावुक नजर आईं। हीरबाई पीएम के जैसे ही करीब पहुंचकर हाथ जोड़े, नरेंद्र मोदी ने सिर झुकाकर उनको नमन किया। हीरबाई छलकती आँखों के साथ पीएम मोदी का कुछ देर तक आभार व्यक्त किया। वहीं बगल में बैठ अमित शाह, स्मृति ईरानी ने भी हीरबाई का अभिवादन किया जिसका वीडियो सामने आया है।

गौरतलब है कि हीरबाई गुजरात के जूनागढ़ स्थित जम्बूर गांव की रहने वाली हैं। सिद्दी जनजाति से आने वालीं हीरबाई ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा सिद्दी आदिवासी महिलाओं के उत्थान और बच्चों की शिक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने अब तक 700 से अधिक महिलाओं और असंख्य बच्चों का जीवन बदला है।

हीरबाई के साथ ही बैगा चित्रकारी की मशहूर कलाकार जोधया बाई बैगा, छत्तीसगढ़ की पंदवाली एवं पंथी कलाकार उषा बारले, केरल के जनजातीय किसान रमण चेरूवयाल को पद्म श्री प्रदान किया गया। 

इसके अलावा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।  जाने माने शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला और वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया। झुनझुनवाला का निधन पिछले वर्ष हो गया था।  प्रोफेसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल को पद्म भूषण प्रदान किया गया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 54 लोगों को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन लोगों को पद्म विभूषण, चार लोगों को पद्म और 47 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए गए। पद्म पुरस्कर तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। वर्ष 2019 के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न किसी को प्रदान नहीं किया गया है। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?