लाइव न्यूज़ :

73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार, जानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे-किसे दिए अवॉर्ड, यहां देखें लिस्ट

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:05 IST

पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जिनमें से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री शामिल हैं। इसके अनुसार ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पद्म विभूषण से सम्मानितः

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत)

अरुण जेटली (मरणोपरांत)

सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)

हिंदुस्तानी शास्त्रीय तथा अर्द्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा।

राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण प्रदान किया। यह पुरस्कार जेटली की पत्नी ने प्राप्त किया। इसके अनुसार कोविंद ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया और यह पुरस्कार स्वराज की बेटी ने ग्रहण किया।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, सामाजिक कार्य के लिए डॉ अनिल प्रकाश जोशी, सार्वजनिक मामलों के लिए डॉ एस सी जमीर और आध्यात्मिकता के लिए मुमताज अली को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने संथाली भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार दमयंती बेशरा, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री सरिता जोशी, संगीतकार अदनान सामी खान और अभिनेत्री तथा फिल्म निर्माता कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ रमन गंगाखेडकर को भी पद्मश्री प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य गणमान्य लोग इस समारोह में उपस्थित थे। 

टॅग्स :पद्म विभूषणपद्म भूषणपद्म अवॉर्ड्सपद्म श्रीरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीअरुण जेटलीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?