लाइव न्यूज़ :

10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 13:45 IST

तेज़ाब हमले की पीड़िता मंगला कपूर से लेकर सरकारी अस्पतालों में लगभग 50 साल तक सेवा देने वाली नवजात शिशु विशेषज्ञ आर्मिडा फर्नांडीज़ शामिल हैं, जिन्होंने एशिया का पहला मानव दुग्ध बैंक स्थापित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे10 ऐसे जिले भी शामिल हैं, जिन्हें आज़ादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार मिला है।मोकोकचुंग, नुआपाड़ा, पूर्व बर्धमान, श्री गंगानगर और इसी तरह के अन्य स्थानों तक।18 से अधिक राजनीतिक दलों और 22 राज्यों के नेताओं को सम्मानित किया गया है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही अधिकारियों ने कहा कि विजेता देश के हर हिस्से से आते हैं, जिनमें स्वतंत्रता के बाद पहली बार पुरस्कार पाने वाले 10 जिले भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार को 39,000 से अधिक नामांकनों मिले थे जिनमें में से 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं को चुना है, जिनका मूल्यांकन कई चरणों की गहन जांच, कठोर और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत किया गया, तथा इसके लिए व्यापक विचार-विमर्श भी किया गया। साल 2026 के लिए पुरस्कारों का चयन इस तरह किया गया कि 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों का प्रतिनिधित्व हो सके। इनमें 10 ऐसे जिले भी शामिल हैं, जिन्हें आज़ादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार मिला है।

स्वतंत्रता के बाद पहली बार पुरस्कार पाने वाले 10 जिले-

1. मांड्या (कर्नाटक)

2. बैतुल (मध्य प्रदेश)

3. परभणी (महाराष्ट्र)

4. बागेश्वर (उत्तराखंड)

5. रंगारेड्डी (तेलंगाना)

6. दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल)

7. नुआपाड़ा (ओडिशा)

8. दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)

9. एलुरु (आंध्र प्रदेश)

10. डीग (राजस्थान)।

इनमें मांड्या (कर्नाटक), बैतुल (मध्य प्रदेश), परभणी (महाराष्ट्र), बागेश्वर (उत्तराखंड), रंगारेड्डी (तेलंगाना), दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल), नुआपाड़ा (ओडिशा), दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), एलुरु (आंध्र प्रदेश) और डीग (राजस्थान) शामिल हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, "पद्म पुरस्कार केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये भारत के कोने-कोने तक पहुंच गए हैं - जैसे अलाप्पुझा, भोजपुर, कछार, दार्जिलिंग, गोआलपारा, इंफाल, जूनागढ़, कृष्णा, मोकोकचुंग, नुआपाड़ा, पूर्व बर्धमान, श्री गंगानगर और इसी तरह के अन्य स्थानों तक।"

अधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में वामपंथ के वरिष्ठ नेता वी एस अच्युतानंदन (पद्म विभूषण) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन (पद्म भूषण) को शामिल करना दर्शाता है कि "मोदी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेतृत्व को मान्यता देने के अपने सर्वदलीय दृष्टिकोण को जारी रखे हुए है", जिसके तहत उनके 12 साल के कार्यकाल में 18 से अधिक राजनीतिक दलों और 22 राज्यों के नेताओं को सम्मानित किया गया है।

अधिकारी ने कहा, "'अष्टलक्ष्मी' राज्यों को अभूतपूर्व मान्यता मिली है, क्योंकि पिछले 12 वर्षों में, आठ पूर्वोत्तर राज्यों को कुल पद्म पुरस्कारों का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिला है।" उन्होंने कहा कि उपलब्धि हासिल करने वाले और योगदान देने वाले लोग समाज के सभी वर्गों से हैं, जिनमें दलित और वंचित वर्ग भी शामिल हैं - जो वास्तव में 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत को साकार करते हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, "असाधारण योगदान देने वाले सामान्य भारतीयों का सम्मान करने के सिद्धांत को जारी रखते हुए, इस वर्ष के पद्म पुरस्कार भारत के कोने-कोने से गुमनाम नायकों को मान्यता देते हैं।" इन पुरस्कारों में 19 प्रेरणादायक महिलाओं को भी सम्मानित किया गया है। इनमें तेज़ाब हमले की पीड़िता मंगला कपूर से लेकर सरकारी अस्पतालों में लगभग 50 साल तक सेवा देने वाली नवजात शिशु विशेषज्ञ आर्मिडा फर्नांडीज़ शामिल हैं, जिन्होंने एशिया का पहला मानव दुग्ध बैंक स्थापित किया।

पुरस्कार पाने वालों में शुभा वेंकटेश आयंगर भी शामिल हैं, जो एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं और देशभर में कोहरे में बेहतर दृश्यता के लिए मौसम निगरानी प्रणालियाम विकसित की हैं। इसके अलावा रूस की इंडोलॉजिस्ट ल्यूडमिला विक्टरोवना खोखलोवा को भी सम्मानित करने का फैसला किया गया है। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसपद्म अवॉर्ड्सपद्म भूषणपद्म श्रीपद्म विभूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत