लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: स्टे होम, स्टे सेफ कैंपेन के तहत गूगल ने आज पेश किया पैक मैन डूडल, जानिए कैसे खेलना है ये गेम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2020 11:59 IST

यूजर्स को स्टे होम, स्टे सेफ कैंपेन के तहत गूगल हर दिन नए डूडल लेकर सामने आ रहा है। आज की कड़ी में गूगल ने 2010 में बने पैक मैन (PAC MAN) के डूडल फिर से जारी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस डूडल के जरिए गूगल ने साल 2010 में गेम (Maze Game) की 31 वीं वर्षगांठ मनाई थी।21 मई 2010 को गूगल ने इस पैक मैन डूडल गेम को सबसे पहले जारी किया था।

Google Doodle: यूजर्स को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गूगल डूडल के जरिए अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दे रहा है। ऐसे में गूगल रोजाना अपना पुराना लोकप्रिय डूडल यूजर्स के लिए पेश कर रहा है। इसी कड़ी में आज गूगल ने साल 2010 में बने पैक मैन (PAC MAN) के डूडल फिर से जारी किया है। 

दरअसल, आज गूगल ने पॉपुलर गूगल डूडल्‍स की कड़ी में ये डूडल लगाया है, जोकि यूजर्स को स्टे होम, स्टे सेफ कैंपेन के तहत हर दिन ये संदेश दे रहा है कि वह घर पर रहकर गेम खेलें और सुरक्षित रहें। इस बार गूगल पैक मैन के डूडल द्वारा लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यूजर्स आज पैक मैन का गेम परिजनों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। 

कैसे खेलना है पैक मैन गूगल डूडल गेम?

पैक मैन एक ऐसा गेम है, जिसे यूजर्स आसानी से अपने घर पर बैठकर अपने कंप्यूटर और मोबाइल पर खेल सकते हैं। इस गेम में यूजर को इन्सर्ट कॉइन पर क्लिक करना होगा और फिर खेल शुरू हो जाएगा। पैक-मैन को एरो-की (Arrow Keys) के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। गेम कैसे खेलना है, ये सीखने के लिए आप नीचे दिए गए किए गए वीडियो को देख सकते हैं।

क्यों बना था पैक मैन गूगल डूडल गेम?

21 मई 2010 को गूगल ने इस पैक मैन डूडल गेम को सबसे पहले जारी किया था। इस डूडल के जरिए गूगल ने साल 2010 में गेम (Maze Game) की 31 वीं वर्षगांठ मनाई थी। वैसे गूगल के इस डूडल में पैक मैन के मूल गेम लॉजिक, ग्राफिक्स और साउंड्स मौजूद हैं, जोकि भूतों के व्यक्तित्व को वापस लाते हैं। यही नहीं, इस गेम में साल 1980 के मास्टरपीस से कीड़ों (bugs) को फिर से बनाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगल डूडलडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष