लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने कहा- उपचुनाव में हार मिली इसलिए घटाए तेल के दाम, केंद्रीय मंत्री ने कहा-... हम इसे सहर्ष स्वीकार करते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 09:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने कहा कि मेरे आरोप की पुष्टि है कि ईंधन की कीमतें मुख्य रूप से उच्च करों के कारण अधिक हैंचिदंबरम के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री व पूर्व में पेट्रोलियम मंत्री रहे धमेंद्र प्रधान ने जवाब दिया हैं

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल व डीजल पर से उत्पाद शुल्क कम किए जाने को लेकर कहा है कि बीजेपी को उप चुनावों में शिकस्त मिली इसलिए तेल के दामों में कटौती की गई।

चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा- 30 विधानसभा और 3 एलएस उप-चुनावों के परिणामों ने एक उप-उत्पाद का उत्पादन किया है। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में की कटौती!  कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह हमारे आरोप की पुष्टि है कि ईंधन की कीमतें मुख्य रूप से उच्च करों के कारण अधिक हैं। और यह केंद्र सरकार के लालच के कारण है।

चिदंबरम के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री व पूर्व में पेट्रोलियम मंत्री रहे धमेंद्र प्रधान ने जवाब दिया हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने चिदंबरम के ट्वीट के रीट्वीट करते हुए लिखा- अगर ये लोगों की मांग के प्रति संवेदनशीलता और उनके दुख साझा करने का आरोप है तो हम इस सहर्ष स्वीकार करते हैं क्योंकि मोदी सरकार खुशी और ग़म में लोगों के साथ है।

गौरतलब है कि मंगलवार को आए उपचुनाव के परिणामों में हिमाचल प्रदेश में पार्टी तीनों विधानसभा सीटें और मंडी लोकसभा सीट पर हार गई है। हालांकि उसने असम में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कर्नाटक और हरियाणा में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 5 रुपए कम कर नरेंंद्र मोदी ने नाटक किया है। यह उनका शातिराना चाल है। अगर कम करना है तो मोदीजी 50 रुपए कम करें। लालू ने यह भी कहा था कि मोदी कुछ ही दिनों बाद तेल के दाम बढ़ा देगी।

टॅग्स :पी चिदंबरमधर्मेंद्र प्रधानपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील