लाइव न्यूज़ :

सोज के पुस्तक विमोचन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कश्मीर की आजादी पर दिया था विवादित बयान

By भाषा | Updated: June 25, 2018 21:03 IST

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पुस्तक को लेकर खड़े हुए विवाद को देखते हुए यह राय बनी कि चिदंबरम को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। यही कारण था कि पहले निमंत्रण स्वीकार करने के बावजूद चिदंबरम विमोचन समारोह में नहीं पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून: कांग्रेस ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान देने वाले अपने नेता सैफ़ुद्दीन सोज की नयी पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम से आज दूरी बनायी तथा वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इसमें शामिल नहीं हुए। किंतु पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जयराम रमेश इसमें शिरकत की। इस कार्यक्रम में चिदंबरम को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।पार्टी सूत्रों का कहना है कि पुस्तक को लेकर खड़े हुए विवाद को देखते हुए यह राय बनी कि चिदंबरम को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। यही कारण था कि पहले निमंत्रण स्वीकार करने के बावजूद चिदंबरम विमोचन समारोह में नहीं पहुंचे।सोज की पुस्तक ‘कश्मीर: गिलम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल’ के लेकर खड़े हुए विवाद को देखते हुए चिदंबरम ने भले ही इससे दूरी बना ली हो, लेकिन रमेश इसमें शामिल हुए। हालांकि रमेश मंच पर नहीं, बल्कि दर्शकदीर्घा में बैठे थे।

मध्य प्रदेश: दलित का मोटरसाइकिल पर बैठकर जाना सरपंच को गुजरा नागवार, बेरहमी से की पिटाईयह पूछे जाने पर कि जब पार्टी इस पुस्तक को लेकर असहज है तो फिर वह इसमें शामिल हुए तो रमेश ने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए।दरअसल, हाल ही में सोज की इस पुस्तक के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्होंने परवेज मुशर्रफ के उस बयान का भी समर्थन किया है कि कश्मीर के लोग भारत या पाकिस्तान के साथ जाने की बजाय अकेले और आजाद रहना पसंद करेंगे।इस मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोज पर अपनी किताब बेचने के लिए ‘सस्ते हथकंडे’ अपनाने का आरोप लगाया थ।सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, अभिन्न हिस्सा है, और युग युगांतर तक अभिन्न हिस्सा रहेगा। किताब बेचने के लिए अगर कोई सस्ते हथकंडे अपनाता है तो उससे यह सच नहीं बदला जाएगा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।’’ सोज की पुस्तक के विमोचन समारोह में उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर शामिल हुए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब