लाइव न्यूज़ :

Video: सीएम योगी के हैदराबाद के नाम बदलने पर ओवैसी का पलटवार, उनकी नस्लें तबाह हो जाएगी लेकिन शहर का नाम नहीं बदलेगा

By अनुराग आनंद | Updated: November 29, 2020 07:17 IST

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि बीजेपी ने हैदराबाद के नगर निकाय चुनाव में इतने नेताओं को बुला लिया है कि अब केवल डोनाल्‍ड ट्रंप का आना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने सत्ताधारी तेलंगाना टीआरएस और एआईएमआईएम पर कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हैदराबाद निकाय चुनाव के दौरान यह दिखा देना चाहिए कि वे ''लूट'' की छूट नहीं देंगे।

हैदराबादहैदराबाद में होने वाले निकाय चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ की रैली ने एक रैली की है। इस रैली के जवाब में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक सभा कर योगी के बयान पर पलटवार किया।

अपने भाषण के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ' जो शख्स (योगी आदित्‍यनाथ) हैदराबाद का नाम बदलना चाहता है, उनकी नस्लें तबाह हो जाएगी लेकिन इस शहर का नाम नहीं बदलेगा। हम अली के नाम लेवा हैं। हम तुम्हारा नाम तब्दील कर देंगे।

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है-

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि बीजेपी ने हैदराबाद के नगर निकाय चुनाव में इतने नेताओं को बुला लिया है कि अब केवल डोनाल्‍ड ट्रंप का आना बाकी है। ओवैसी ने कहा कि चाहे ट्रंप भी क्‍यों न आ जाएं, कुछ भी नहीं होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप का हाथ पकड़कर कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार लेकिन ट्रंप भी गड्ढे में गिर गए। ओवैसी ने जिन्‍ना को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद में सत्ताधारी टीआरएस और एआईएमआईएम पर हमला बोला- 

हैदराबाद निकाय के चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

योगी ने कहा कि मतदाताओं को एक दिसंबर को होने वाले हैदराबाद निकाय चुनाव के दौरान यह दिखा देना चाहिए कि वे ''लूट'' की छूट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में फैजाबाद और इलाहाबाद क्रमश: अयोध्या और प्रयागराज हो सकते हैं तो हैदराबाद भी दोबारा ''भाग्यनगर'' हो सकता है। 

एक दिसंबर को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार रात को भाजपा की प्रचार अभियान बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 12 करोड़ किसानों के खाते में पहुंच सकती है तो केसी राव की सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के खातों में पैसे क्यों नहीं भेजे?'' 

योगी ने आरोप लगाया कि यदि ''टीआरएस और एआईएमआईएम'' का गठबंधन निकाय चुनाव में जीत हासिल करता है तो जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाएंगी।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमयोगी आदित्यनाथहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया