लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: 'समझौता विस्फोट’ मामले पर ओवैसी ने कहा- 'मोदी संघ परिवार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं'

By भाषा | Updated: April 1, 2019 19:42 IST

लोकसभा चुनाव: ओवैसी ने कहा कि मोदी ने 2014 में हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन अब वह इन मुद्दों पर नहीं बोलते हैं।

Open in App

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक आधार पर हिन्दू व मुस्लिम को बांटने का इल्ज़ाम लगाया। पूर्वी महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाडी (वीबीए) के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ‘समझौता ट्रेन विस्फोट’ मामले में संघ परिवार को ‘बचाने’ की कोशिश कर रहे हैं।

एक विशेष अदालत ने हाल में 2007 के ‘समझौता बम विस्फोट’ मामले में स्वामी असीमानंद और तीन अन्य को बरी किया है। विस्फोट में 68 लोगों की मौत हुई थी जिसमें अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे। ओवैसी ने कहा कि भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा जैसी पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। वीबीए की अध्यक्षता ओवैसी और दलित नेता प्रकाश आंबेडकर करते हैं। मोर्चे ने महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

ओवैसी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरावती में (वीबीए) का प्रत्याशी इसलिए मैदान में है क्योंकि यहां हिन्दू मतदाताओं की संख्या कम है। वह हिन्दू और मुसलमानों को धार्मिक आधार पर बांट रहे हैं। कहां है लोकतंत्र? कहां है चुनाव आयोग?, कहां है आचार संहिता?’’ एआईएमआईएम प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा जैसी पार्टियां एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हैदराबाद से सांसद ने कहा, ‘‘ वे सभी सहोदर हैं जो बचपन में बिछड़ने के बाद फिर से एकजुट हुए हैं। उनके चंगुल में न आना। अपना खुद का क्लब बनाओ और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ो।’’ उन्होंने वायदों को पूरा नहीं करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।

ओवैसी ने कहा, ‘‘ सत्तारूढ़ गठबंधन सभी मोर्चों पर विफल रहा है। मोदी ने 2014 में हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन अब वह इन मुद्दों पर नहीं बोलते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी ने देश के हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का वायदा किया था। यह भी एक खोखला वायदा साबित हुआ। जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों ने गरीबों को नुकसान पहुंचाया।’’ ‘समझौता विस्फोट’ मामले में आरोपी को हाल में बरी किए जाने का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘ मोदी ट्रेन विस्फोट मामले में संघ परिवार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos