लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में अब निशाने पर ओवर ग्राउंड वर्कर: एक पकड़ा, दूसरे की निशानदेही पर हथियार बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 30, 2020 20:04 IST

कश्मीर में आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों के कसते शिकंजे को देख पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं ने जम्मू संभाग का रूख करना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी कश्मीर के बारामुला में टीआरएफ के साथ काम करने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर की निशानदेही पर हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ झेलम स्टेडियम के पास नाका लगाया। 

जम्मू: पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के साथ काम करने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर एक ओवर ग्राउंड वर्कर की निशानदेही पर हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बारामुला-हंदवाड़ा मार्ग पर आतंकियों या उनके मददगार गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ झेलम स्टेडियम के पास नाका लगाया। 

शाम करीब छह बजे बाराुमला से हंदवाड़ा की ओर जा कार नंबर जेके05जी 1675 को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने नाका तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेने में तीन ग्रेनेड, 13 हजार रुपये नकद और चारकोल का एक बैग मिला है। इसके बाद आसिफ गुल को पकड़ लिया गया। उसने बताया कि वह टीआरएफ का ओवर ग्राउंड वर्कर है। वह एक स्थानीय आतंकी आबिद के संपर्क में है। इस समय वह पाकिस्तान में है। वह हैदर, उस्मान और इनायतुल्ला के भी संपर्क में है।

दूसरी ओर कश्मीर में आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों के कसते शिकंजे को देख पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं ने जम्मू संभाग का रूख करना शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों ने जिस तरह आतंकियों व ओवर ग्राउंड वर्करों पर नकेल कसी है, उससे परेशानी होकर आतंकी संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जम्मू संभाग में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है।

इसका खुलासा पिछले एक सप्ताह के दौरान जम्मू संभाग में आधा दर्जन से अधिक पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्करों व आतंकियों से पूछताछ हुआ है। पुंछ में पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन ओवर ग्राउंड वर्करों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने यह बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं ने जम्मू संभाग में हमलों में बढ़ोतरी करने के लिए हथियार भेजे हैं।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियार उन्होंने मेंढर के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर स्थित डब्बी गांव में छिपाए हैं। वहां चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जवानों को झाड़ियों में छिपाई गई हथियारों की खेप मिली।

उन्होंने दो पिस्तौल, सत्तर पिस्तौल राउंड और दो ग्रेनेड बरामद किए। एसएसपी पुंछ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी यासीन खान ने उसका आतंकवादियों से संबंध होने की बात जाहिर करते हुए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। जिसके बाद डीएसपी मेंढर जहीर जाफरी के नेतृत्व में पुलिस व सेना की एक टुकड़ी ने डब्बी गांव सर्च ऑपरेशन चलाया। झाड़ियों में एक पॉलीथिन बैग में रखे हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप बरामद की। बैग में दो पिस्तौल, सत्तर गोलियां और दो हथगोले रखे हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे