लाइव न्यूज़ :

YouTube पर राज्यसभा टीवी के हुए 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर, उपराष्ट्रपति नायडू ने दी बधाई

By भाषा | Updated: January 2, 2020 17:46 IST

यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 40 लाख को पार कर गई है।’’ नायडू ने कहा कि अगस्त 2017 में यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 4.5 लाख थी और बीते 29 महीने में इसके आधार में 888 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब पर राज्यसभा टीवी के 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर बधाई दी। नायडू ने कहा कि अगस्त 2017 में यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 4.5 लाख थी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूट्यूब पर राज्यसभा टीवी (आरएसटीवी) के 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर बृहस्पतिवार को उसे बधाई दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही आरएसटीवी यूट्यूब सब्सक्राइबर के मामले में अब देश के शीर्ष 10 समाचार चैनलों में शुमार हो गया है और कई बड़े चैनल इससे पीछे हैं। ऊपरी सदन के सभापति ने कई ट्वीट किए।

उन्होंने कहा कि ‘‘यह जानकर खुशी हुई कि यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 40 लाख को पार कर गई है।’’ नायडू ने कहा कि अगस्त 2017 में यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 4.5 लाख थी और बीते 29 महीने में इसके आधार में 888 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये बातें एक सूचनाप्रद एवं शैक्षिक मंच के तौर पर चैनल की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती हैं। यह सही सामग्री और गंभीर प्रस्तुति देखने की दर्शकों की इच्छा को भी दर्शाता है। इस उपलब्धि के लिए मैं सभी संबंधित लोगों को बधाई देता हूं।’’ आरएसटीवी का स्वामित्व और संचालन राज्यसभा करता है और इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी।

राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने के अलावा चैनल पर संसदीय मामलों और मौजूदा विषयों पर गंभीर विश्लेषण होते हैं। इस बीच नायडू ने संसदीय कार्यवाही के प्रसारण पर होने वाले खर्च को कम करने और अतिरिक्त खर्च में कटौती करने के मकसद से लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेणुका चौधरी करेंगी मानहानि का केस, बोलीं- "संसद में मुझे शूर्पणखा कहा था"

भारतParliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

भारतराज्यसभाः विदाई भाषण में बोले एम वेंकैया नायडू- 'हम दुश्मन नहीं हैं, हम प्रतिद्वंद्वी हैं'

ज़रा हटकेराज्यसभाः ‘राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना? एक बार, दो बार, तीसरी बार...ऐसा होता है...नहीं ना’, नायडू ने ली चुटकी

भारतउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के विदाई भाषण में बोले पीएम मोदी- 'आपकी वाकपटुता और भाषा पर पकड़ लाजवाब'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत