लाइव न्यूज़ :

नोएडा के एक स्कूल में खाना खाने से 30 छात्र बीमार, स्कूल प्रशासन पर केस दर्ज

By भारती द्विवेदी | Updated: April 6, 2018 04:02 IST

पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश, 6 अप्रैल : नोएडा सेक्टर 132 के स्टेप बाय स्टेप स्कूल में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। खबरों की माने तो स्कूल की तरफ से बच्चों को नाश्ता और खाना दिया गया था, जिसे खाने के बाद 30 बच्चे बीमार होने लगे। स्कूल प्रशासन ने नोएडा पुलिस प्रशासन को बिना बताए बच्चों को एंबुलेंस से भेजकर अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज बीएन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-' जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, सर्कल ऑफिसर और फूड सेफ्टी ऑफिसर को मौके पर भेजा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25-30 छात्र बीमार हो गए हैं। छात्रों की संख्या और उनके हालात के बारे में अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली पाई है। ऑफिसरों को स्कूल में घुसने की अनुमति नहीं थी। हमने मामले के संज्ञान में लिया है।' 

स्कूल के प्रिसिंपल ने आश्वासन देते हुए कहा है मामले की छानबीन करने के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रिसिंपल के बयान के मुताबिक कुछ छात्रों को पेट में दर्द हुआ, वहीं कुछ को उल्टी हुई। छात्रों के इन दिक्कतों का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रों की हालत को देखते हुए तुरंत ही मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम को उनकी देखरेख के लिए बुलाया गया था। हालांकि प्रिसिंपल और पूरी स्कूल प्रशासन मामले को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर में स्‍कूल पर सरकारी काम में बाधा डालने और खराब खाना खिलाने की धाराएं लगाई गई हैं। 

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप