लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब 20 महीने के कार्यकाल में सिर्फ 2300 लोगों को दे पाए सरकारी नौकरी, कर रखा है 50 हजार का वादा

By भाषा | Updated: January 1, 2020 16:21 IST

त्रिपुरा: भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की बात कहते हुए वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो राज्य सरकार में खाली पड़े 50,000 पदों को भरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि उनके 20 महीने के कार्यकाल में 2,300 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां मिली हैं।उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल राज्य सरकार को बदनाम करने के इरादे से हमारे कार्यकाल में बेरोजगारी को लेकर अफवाह फैला रहे हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कुछ विपक्षी दलों द्वारा बेरोजगारी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके 20 महीने के कार्यकाल में 2,300 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने मार्च 2018 में त्रिपुरा विधानसभा में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल कर इतिहास रचा और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के 25 साल के शासन का खात्मा किया।उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राजनीतिक दल राज्य सरकार को बदनाम करने के इरादे से हमारे कार्यकाल में बेरोजगारी को लेकर अफवाह फैला रहे हैं लेकिन तथ्य यह है कि नयी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2,300 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं जिनमें से 1,903 नियमित नौकरियां हैं।’’देब ने कहा, ‘‘अब लोगों को राजनीतिक रैलियों में नहीं जाना पड़ता है, पार्टी दफ्तरों में नेताओं या विधायकों से नहीं मिलना पड़ता है और न ही नौकरी के लिए आवेदन करने के बाद 10 साल तक इंजतार करना पड़ता है। योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शी भर्ती नीति से नौकरियां मिल रही हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘बेबुनियाद’’ सूचनाओं के आधार पर लोगों को भ्रमित करने को लेकर किया जा रहा ‘‘लगातार प्रयास’’ सफल नहीं होगा क्योंकि लोग हकीकत समझते हैं। देब ने यहां मंगलवार को ‘त्रिपुरा एससी वेलफेयर एंड एससी कॉरपोरेशन लिमिटेड’ द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की बात कहते हुए वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो राज्य सरकार में खाली पड़े 50,000 पदों को भरेगी। 

 

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप