लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसलाः मल्टीप्लेक्स में ले जा सकेंगे बाहर से खाने-पीने का सामान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 14, 2018 09:32 IST

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के किसी भी सिनेमाघर में 1 अगस्त से बाहर के खाने-पीने का सामान ले जाने की अनुमति। नियम का पालन ना करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाईः सिनेमा हॉल में मूवी देखने के शौकीन अब अपने खाने का सामान साथ ले जा सकेंगे। शुक्रवार (13 जून) को महाराष्ट्र विधानसभा की एक बैठक में ये निर्णय लिया गया। बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौहान ने बताया कि 1 अगस्त से महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में पैकेज्ड खाना ले जाने की अनुमति होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सिनेमाघर के अंदर मिलने वाली खाने-पीने की चीज़ें भी एमआरपी पर ही भेजी जाएंगी। 

विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने भी ट्वीट के जरिए इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'महाराष्ट्र के मल्टीप्लेक्स के अंदर अब खाने-पीने का सामान ले जाने की कोई मनाही नहीं होगी। जो नियम का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खाने-पीने का सामान अंकित मूल्य पर ही बेचा जाएगा।' गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मनसे कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के अंदर बेतहाशा महंगे उत्पादों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

29 जून को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पुणे के एक थिएटर में मैनेजर की पिटाई की थी। पूर्व पार्षद किशोर शिंदे ने इस बात को स्वीकार भी किया कि खाने-पीने की चीज़ों के महंगे दाम की वजह से उन्होंने पिटाई की। इस फैसले के पीछे राजनीतिक दबाव भी हो सकता है। हालांकि सिनेमाघरों का मुनाफा घटने से इसकी भरपाई फिल्मों के टिकट का दाम बढ़ाकर की जा सकती है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण