लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर आने कारण दिल्ली में बुधवार को शीत लहर का कहर जारी रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में ‘‘घना’’ कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर ही रह गई।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने शीत लहर की जानकारी दी। उसने न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी मैदानी इलाकों में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने पर ही शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तामपान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किए जाने पर तीव्र शीत लहर की घोषणा की जाती है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

आईएमडी ने बताया कि ‘घना’ कोहरा छाने के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को न्यूनूतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी