लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ‘बर्ड फ्लू’ का प्रकोप, वायरस को रोकने के लिए करीब 4,000 मुर्गियां और बत्तखों को मारा जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 19:34 IST

प्राणी स्वास्थ्य एवं संरक्षण संस्थान के निदेशक डॉ बिपिन बिहारी महथा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “प्रभावित क्षेत्र (फार्म के एक किलोमीटर के दायरे) में मुर्गियों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों की पहचान की गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देलोहांचल के फार्म में ‘कड़कनाथ’ नामक मुर्गे में “एवियन इंफ्लूएंजा” वायरस के एक प्रकार “एच5एन1” की पुष्टि हुईजहां 800 पक्षियों की मौत हो गई और 103 को मारना पड़ामुर्गियों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों में बर्ल्ड फ्लू की पहचान की गई

रांची: झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी “कुक्कुट फार्म” में “बर्ड फ्लू” फैलने के बाद मुर्गियों और बत्तखों सहित करीब 4,000 पक्षियों को मारा जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लोहांचल के फार्म में ‘कड़कनाथ’ नामक मुर्गे में “एवियन इंफ्लूएंजा” वायरस के एक प्रकार “एच5एन1” की पुष्टि हुई, जहां 800 पक्षियों की मौत हो गई और 103 को मारना पड़ा। 

प्राणी स्वास्थ्य एवं संरक्षण संस्थान के निदेशक डॉ बिपिन बिहारी महथा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “प्रभावित क्षेत्र (फार्म के एक किलोमीटर के दायरे) में मुर्गियों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों की पहचान की गई है।” उन्होंने बताया कि दो फरवरी को फार्म में पक्षियों के मरने के बाद नमूने परीक्षण के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए और फ्लू की पुष्टि हुई। 

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मुर्गे और बत्तख मारे जाएंगे, उनके लिए मुआवजा तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।” जिला प्रशासन ने पहले ही फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है, जबकि 10 किलोमीटर के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही, प्रशासन ने जिले में मुर्गे और बत्तख की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बर्ड फ्लूझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल