लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दिया, कल कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2024 16:34 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देबीरेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दियाकल कांग्रेस में हो सकते हैं शामिलउनके बेटे और हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने के लिए  2014 में कांग्रेस से अपना लगभग चार दशक पुराना नाता तोड़ लिया था। उनके बेटे और हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। अब माना जा रहा है कि 9 अप्रैल को बीरेंद्र सिंह भी वापस कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारी से नेता बने बृजेंद्र सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हिसार सीट पर जीत हासिल की थी। जजपा के दुष्यंत चौटाला और उस समय कांग्रेस में रहे भव्य बिश्नोई को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। बृजेंद्र सिंह, जाट नेता सर छोटू राम के प्रपौत्र हैं। पिछले साल अक्टूबर में बीरेंद्र सिंह ने भाजपा को एक तरह से चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि अगर पार्टी ने जजपा के साथ अपना गठबंधन जारी रखा तो वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जजपा हरियाणा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से पीछे रहने के बाद जजपा ने भाजपा को समर्थन दिया था।

मार्च महीने में ही बीरेंद्र सिंह ने साफ कर दिया था कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। लेकिन ये विधायक कौन होंगे, इस बारे में बताने से उन्होंने इनकार कर दिया था। जननायक जनता पार्टी (जजपा) से बीरेंद्र सिंह की पुरानी अदावत रही है। बीरेंद्र सिंह कह चुके थे कि यदि भाजपा-जजपा गठबंधन जारी रहा तो वह पार्टी छोड़ देंगे। हालांकि ये गठबंधन अब खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।

बीरेंद्र सिंह 42 साल तक कांग्रेस में रहे थे। उन्हें राजीव गांधी तथा सोनिया गांधी का समर्थन एवं विश्वास मिला। संप्रग-2 के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की कह के पीछे हट जाने से नाराज सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर