लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस निगेटिव प्रवासी मजदूर ही लौट सकते हैं ओडिशा, हाईकोर्ट ने नवीन पटनायक सरकार को दिया आदेश

By निखिल वर्मा | Updated: May 8, 2020 11:31 IST

ओडिशा के करीब तीन लाख कामगार सूरत में हीरे की कटिंग, कपड़ा उद्योग और अन्य काम करते हैं. इनमें से ज्यादातर कामगार गंजम जिले के हैं. लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद प्रवासी मजदूर ओडिशा वापस आने लगे थे.

Open in App
ठळक मुद्देसूरत से ओडिशा के लिए पहली ट्रेन 2 मई को रवाना की गई थी और 16 ट्रेनें सूरत से 19,200 लोगों को लेकर राज्य पहुंच चुकी हैओडिशा में अब तक 50 हजार प्रवासी मजदूर वापस आ चुके हैं और राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक 5 लाख लोग वापस आएंगे

कोरोना वायरल लॉकडाउन के बीच अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा हाईकोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। ओडिशा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि जो प्रवासी मजदूरकोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें ही प्रदेश में वापस आने दिया जाएगा। उच्च न्यायालय ने गुरुवार (7 मई) को अपने एक आदेश में राज्य की नवीन पटनायक सरकार को कहा कि गुजरात समेत अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजूदरों की वापसी के लिए दिए गए आदेश को तुरंत रद्द करें। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ओडिशा के हजारों श्रमिकों की उम्मीदों को झटका लग सकता है जो काम-धंधा ठप्प होने की वजह से घर वापसी का सपना देख रहे थे।

जस्टिस एस पांडा और जस्टिस केआर महापात्रा की पीठ ने प्रवासियों की वापसी पर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ओडिशा आने के लिए कतार में लगे सभी प्रवासियों का सफर करने से पहले कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव हो।"

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार हाईकोर्ट के इस आदेश में ​तुरंत बाद गुजरात के सूरत से शुक्रवार (8 मई) को ओडिशा आने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सूरत के जिलाधिकारी धवल पटेल ने कहा, “हमें ओडिशा सरकार के अधिकारियों से जानकारी मिली कि उन्होंने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, सभी यात्रियों का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव होना चाहिए और फिर उन्हें ओडिशा भेजा जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन के लिए इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों का मेडिकल परीक्षण करना असंभव है। ”

बता दें कि ओडिशा में हाल ही में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत शहर में फंसे ओडिशा के प्रवासी मजदूर केंद्र सरकार की अनुमति के बाद बसों और ट्रेनों से पूर्वी राज्य लौट रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरनवीन पटनायकहाई कोर्टगुजरातकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम