लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा में दो स्थगन प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद विपक्ष ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 दिसंबर असम विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने और नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ लाए गए स्थगन प्रस्तावों को खारिज किए जाने के बाद हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव लाने की अनुमति प्रदान नहीं की, जिसके चलते शोर-शराबे की स्थिति बन गई।

विपक्ष के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच गए और तख्तियां दिखाने लगे, जिसके विरोध में भाजपा विधायकों ने अपनी सीट से ही नारेबाजी की।

राज्य भर में लोगों द्वारा जमीन पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में पहला नोटिस कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया एवं सात अन्य सदस्यों ने दिया।

गोस्वामी ने कहा, '' नियमानुसार, प्रस्ताव का नोटिस संबंधित मंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री को भी भेजा जाना चाहिए। इस मामले में, इसे संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री को को नहीं भेजा गया था इसलिए मैं नियम 58 के तहत इसे खारिज करता हूं।''

वहीं, दूसरा नोटिस तीन नए कृषि कानूनों के संभावित प्रभावों के संबंध में एआईयूडीएफ के सदस्य हाफिज बशीर अहमद एवं छह अन्य ने दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, '' यह नोटिस मान्यताओं पर आधारित है। ऐसे में नियम 56 के तहत कोई भी मुद्दा बिना तथ्यात्मक आधार के नहीं उठाया जा सकता।''

इसके बाद विपक्ष ने अध्यक्ष से इन मुद्दों को उठाने देने की अपील की। हालांकि, अध्यक्ष ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया, जिसके बाद विपक्ष के हंगामे के चलते शोर-शराबे के हालात बन गए।

अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित किया और बाद में दोबारा कार्यवाही शुरू की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र