लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में 20 जवानों की शहादत के बाद विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल, राहुल ने पूछा क्यों छुप रहे हैं मोदी, अखिलेश ने कहा- सीमा पर क्या हालात किसी को पता नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: June 17, 2020 16:14 IST

लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में सोमवार को भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशहीद हुए भारतीय सैनिकों को लेकर समूचा विपक्ष एक स्वर से पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है।विपक्ष की मांग है कि मोदी पारदर्शिता के साथ देश को बताएं कि सीमा पर क्या हालात है।राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने कैसे हिम्मत की कि हमारे जवानों को मौत की नींद सुला दिया।

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों की कार्यवाही और उसमें शहीद हुए भारतीय सैनिकों को लेकर समूचा विपक्ष एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है, विपक्ष की मांग है कि मोदी पारदर्शिता के साथ देश को बताएं कि सीमा पर क्या हालात है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडिओ संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, "प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं, वह क्यों छुप रहे हैं, बहुत हो गया, हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ। चीन ने कैसे हिम्मत की कि हमारे जवानों को मौत की नींद सुला दिया उनकी हिम्मत कैसे हुई कि हमारी जमीन कब्जा ली।"

राहुल के मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाने के साथ ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार से सवाल करो तो उसे राष्ट्र विरोधी घोषित कर दिया जाता है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि क्या हालात है।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने शहीद हुए सैनिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर क्या हालात हैं किसी को पता ही नहीं और सरकार भी नहीं बता रही, उनका सीधा इशारा था कि मोदी खामोशी तोड़ें।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने सरकार से पूछा कि जब तकरार को कम करने की कोशिशें हो रहीं थीं, तब हमारे सैनिक कैसे शहीद हुए। देश हित में यही बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरी ईमानदारी के साथ वास्तविकता देश से साझा करें। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो ने औपचारिक वयान जारी कर सरकार से मांग की कि पूर्वी लद्दाख के घटनाक्रम पर पूरी जिम्मेदारी से बयान जारी करे, पार्टी ने सरकार की खामोशी पर भी सवाल उठाया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "हमारी धरती मां, हमारी संप्रभुता खतरे में है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, क्या हम चुप बैठे रहेंगे। भारत की जनता सच की हकदार है।" इसी ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा चीन का सामना करने का वक्त आ गया है, सामने आइए मोदी जी।"

कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से पार्टी ने औपचारिक बयान जारी किया कि देश की अखंडता के लिए कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को सच्चाई बतानी होगी तथा सभी को विश्वास में लेना होगा।

टॅग्स :लद्दाखनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीअखिलेश यादवउमर अब्दुल्लाएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया