लाइव न्यूज़ :

Opposition Meet: INDIA...विपक्षी दलों के गठबंधन को मिल गया नया नाम! बेंगलुरु की बैठक में फैसला, जानें क्या है इस नाम का मतलब

By अंजली चौहान | Updated: July 18, 2023 15:04 IST

बेंगलुरु में दूसरे दिन विपक्षी नेताओं की बैठक हो रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टियों के बीच मतभेद इतने बड़े नहीं हैं कि उन्हें लोगों की खातिर पीछे नहीं रखा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देआज बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन है विपक्ष का नाम इंडिया रखा गया है मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हमें पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं

बेंगलुरु: कांग्रेस के नेतृत्व मंगलवार को बेंगलुरु में तमाम विपक्षी दलों की बैठक की जा रही है। इस बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का नाम बदलकर नया नाम दिए जाने की उम्मीद की जा रही और आखिरकार साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का नया नाम सामने आ गया है।

न्यूज 24 के सूत्रों के अनुसार, विपक्ष का नया नाम 'इंडिया' रखा गया है यानी एनडीए बनाम इंडिया। विपक्ष की बैठक में भारत की तमाम पार्टियां एक साथ एक मंच पर आई हैं जो कि बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में खड़ी होंगी। 

गौरतलब है कि विपक्ष का नया नाम इंडिया का अर्थ है आई- इंडियन, एन- नेशनल, डी- डेमोक्रेटिक, आई- इंक्लूसिव और ए-एलायंस को जोड़कर इंडिया रखा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “हम राज्य स्तर पर हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेदों से अवगत हैं; ये वैचारिक नहीं हैं" और वे इतने महान नहीं थे कि उन्हें "लोगों की खातिर" किनारे नहीं रखा जा सके। खड़गे ने आगे कहा कि हम 26 पार्टियां हैं, 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं, उसने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और फिर उन्हें त्याग दिया। 

बेंगलुरु में विपक्षी एकता सम्मेलन में बोलते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हम जो कुछ भी गलत हो रहा है उसके खिलाफ एकजुट रुख अपनाएं: संविधान नष्ट हो गया, धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना कमजोर हो गया।"

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विपक्ष की बैठक में कहा, "पीएम मोदी ने अपने 10 साल के शासन में लगभग हर क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसटीएमसीजेडीयूडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप