लाइव न्यूज़ :

अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो ‘बहुत’ कड़ा जवाब दिया जाएगा, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2025 23:31 IST

OPERATION SINDOOR: विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए ‘‘बर्बर’’ आतंकवादी हमले ने भारत को ‘‘सीमा पार’’ स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया। संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा।

OPERATION SINDOOR: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सख्त लहजे में पाकिस्तान को संदेश दिया कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो ‘बहुत’ कड़ा जवाब दिया जाएगा। जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ बैठक में यह बात कही। विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए ‘‘बर्बर’’ आतंकवादी हमले ने भारत को ‘‘सीमा पार’’ स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, ‘इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया। हमारी प्रतिक्रिया निर्धारित और नपी-तुली थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति को और बिगाड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए मजबूर किया। हमारी प्रतिक्रिया लक्षित और नपी-तुली थी।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारा इरादा इस स्थिति को और बढ़ाने का नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही कड़ा जवाब दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि ईरान को स्थिति की अच्छी तरह से जानकारी रहे। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री कल मध्य रात्रि में पूर्व निर्धारित यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। जयशंकर और अरागची ने 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की जो व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी।

टॅग्स :S Jaishankarजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह