लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत में हाई अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2025 08:16 IST

Operation Sindoor: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के कारण 7 मई को जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे

Open in App

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्‍तान द्वारा जवाबी कार्रवाई करने के डर से प्रदेश में आज सभी स्‍कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश में डर और उहशत का माहौल है।  अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति के कारण जम्मू के पांच जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियात के तौर पर आधिकारिक सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। इसी तरह से डिवेशनल कमिश्नर कश्मीर ने बुधवार को कहा कि कश्मीर के तीन जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

डिव कमिशन कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए बारामुल्ला, कुपवाड़ा और गुरेज में शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज आज बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया है, साथ ही एहतियात के तौर पर आधिकारिक सलाह का पालन करने को कहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir PoliceSchool Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील