राहुल गांधी ने दिग्विजय से आंध्र प्रदेश का प्रभार छीना, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2018 14:06 IST2018-05-27T14:06:48+5:302018-05-27T14:06:48+5:30

राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के स्थान पर रविवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नियुक्ति कर दी।

Oommen Chandy appointed Congress incharge of Andhra Pradesh and replaces Digvijay Singh | राहुल गांधी ने दिग्विजय से आंध्र प्रदेश का प्रभार छीना, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी 

राहुल गांधी ने दिग्विजय से आंध्र प्रदेश का प्रभार छीना, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी 

नई दिल्ली, 27 मईः कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राज्‍य इकाइयों में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह से आंध्र प्रदेश का प्रभार और सीपी जोशी से पश्चिम बंगाल व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभार छीन लिया है। इनकी जगह दो अन्य नामों पर मुहर लगाई गई है, जिसका ऐलान कर दिया गया है।



राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के स्थान पर रविवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नियुक्ति कर दी। इसके साथ ही राहुल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार के प्रभारी पद से मुक्त कर गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंपी।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिग्विजय सिंह के स्थान पर चांडी और जोशी के स्थान पर गोगोई की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है। उन्होंने कहा, पार्टी आंध्र प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से हट रहे दिग्विजय सिंह और पश्चिम बंगाल एवं अंडमान-निकोबार के प्रभारी की जिम्मेदारी से हट रहे जोशी की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।

हाल ही में सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिंह के पास अब बतौर महासचिव तेलंगाना की जिम्मेदारी है।

उधर, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जोशी से हाल ही में बिहार का प्रभार वापस ले लिया गया था और यह जिम्मेदारी शक्ति सिंह गोहिल को सौंप दी गयी थी। जोशी के पास अब असम की जिम्मेदारी के साथ पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों का अतिरिक्त प्रभार है।
(खबर इनपुट-भाषा)

Web Title: Oommen Chandy appointed Congress incharge of Andhra Pradesh and replaces Digvijay Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे