लाइव न्यूज़ :

सत्तर वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं और उनके चेलों की गरीबी दूर हुई: नितिन गडकरी

By भाषा | Updated: November 23, 2019 05:23 IST

उन्होंने सवाल पूछा कि देश की आजादी के बाद से सत्तर वर्षों तक कांग्रेस एवं अन्य सरकारों ने आखिर 370 हटाने के बारे में कोई भी फैसला क्यों नहीं किया?

Open in App

केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आजादी के बाद सत्तर वर्षों में कांग्रेस ने पुश्त दर पुश्त देश में गरीबी दूर करने के नारे दिये लेकिन यहां गरीब जनता की गरीबी तो दूर हो न सकी अलबत्ता सिर्फ कांग्रेसी नेताओं और उनके कुछ चेलों की गरीबी दूर होती रही। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आज दोपहर अपनी चुनावी सभा में यह आरोप लगाये।

उन्होंने कहा कि वह पंडित जवाहर लाल नेहरू के परनाती राहुल गांधी से पूछते हैं कि जब तुम्हारे परनाना देश से गरीबी दूर करने की बात करते थे तो कुछ नहीं हो सका। फिर तुम्हारी दादी इंदिरा गांधी चुनावों में सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा दिया करती थीं और इसी मुद्दे पर वह अनेक चुनाव जीतीं लेकिन देश से गरीबी बिलकुल नहीं दूर हुई इसके बाद बारी आई तुम्हारे पिता राजीव गांधी की तो उन्होंने तो स्वीकार ही कर लिया कि जब दिल्ली से एक रूपया जनता को भेजा जाता है तो 85 पैसे बीच के दलाल खा जाते हैं और सिर्फ 15 पैसे ही जनता के पास पहुंच पाते हैं।

गडकरी ने सवाल किया, ‘‘क्या अब राहुल गांधी देश से गरीबी मिटा सकते हैं?’’ इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के केन्द्र सरकार के फैसले के बारे में उन्होंने कहा कि इससे देश के सभी नागरिकों में आत्मसम्मान बढ़ा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर केन्द्र सरकार ने जब यह कदम उठाया तो आप ने उसकी मुखालफत क्यों की?

उन्होंने सवाल पूछा कि देश की आजादी के बाद से सत्तर वर्षों तक कांग्रेस एवं अन्य सरकारों ने आखिर 370 हटाने के बारे में कोई भी फैसला क्यों नहीं किया? उन्होंने देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और कहा कि अब उसी तरह का बड़ा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार कर रही है।

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी