लाइव न्यूज़ :

गहन विश्लेषण के बाद सिर्फ 38,586 डीएसई की पहचान हुई

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:27 IST

Open in App

कोच्चि, 30 मार्च निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसके गहन विश्लेषण के बाद मतदाता सूची में 316671 प्रविष्टियों में से केवल 38,586 जनसांख्यिकी रूप से समान प्रविष्टियों (डीएसई) की पहचान हुई है।

आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद उसने 38,586 डीएसई मिली।

उच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जिन मतदाताओं के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम हैं, वे राज्य विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ही वोट डालें। राज्य में अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है।

मामला आज जब सुनवाई के लिए आया तो आयोग ने एक बयान में अदालत से कहा कि उसने मतदाता सूची की शुचिता बनी रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए हैं और विधानसभा चुनाव में किसी भी व्यक्ति को अनधिकृत वोट डालने नहीं दिया जाएगा।

आयोग ने यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला की याचिका के जवाब में दायर किया है। चेन्निथला ने जाली और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने से रोकने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल