लाइव न्यूज़ :

किसान ने कर्ज लेकर की प्याज की खेती, अब बन गए करोड़पति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 16, 2019 08:26 IST

मल्लिकार्जुन कहते हैं, यह अब तक का सबसे बड़ा जोखिम था. अगर फसल खराब हो जाती या कीमतें गिर जातीं तो मैं बुरी तरह फंस जाता. पर, इसी प्याज ने अब मेरे परिवार की किस्मत बदल दी है. 240 टन प्याज ने बदल दी किस्मत मल्लिकार्जुन ने 240 टन प्याज (लगभग 20 ट्रक) की बंपर फसल पैदा की है. ऐसे में जब प्याज की कीमत करीब 200 रु पए प्रति किलोग्राम रही, उन्हें खूब मुनाफा हुआ. हालांकि जब उन्होंने 15 लाख रु पए का निवेश किया था तो उम्मीद लगाई थी कि 5-10 लाख रु पए का लाभ होगा.

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन अब बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में खेती के क्षेत्र में एक सेलिब्रेटी की तरह हो गए हैं.सभी किसान उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं वह कहते हैं, मैंने अपना कर्ज चुका दिया है.

जब प्याज ग्राहकों को रु ला रहा है और कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं, कर्नाटक का एक किसान इसी के जरिए करोड़पति बन गया है. जी हां, चित्रदुर्ग जिले के डोड्डासिद्वावनहल्ली निवासी मल्लिकार्जुन की किस्मत ने अचानक करवट ली. प्याज की कीमतें बढ़ीं और एक महीने के भीतर कर्ज में डूबे मल्लिकार्जुन करोड़पति बन गए. इतना ही नहीं, आसपास के किसानों के लिए मल्लिकार्जुन अब आदर्श बन गए हैं और लोग उनसे खेती के गुर सीखने के लिए आने लगे हैं. 42 वर्षीय मल्लिकार्जुन ने कर्ज लेकर प्याज की खेती की थी.

मल्लिकार्जुन कहते हैं, यह अब तक का सबसे बड़ा जोखिम था. अगर फसल खराब हो जाती या कीमतें गिर जातीं तो मैं बुरी तरह फंस जाता. पर, इसी प्याज ने अब मेरे परिवार की किस्मत बदल दी है. 240 टन प्याज ने बदल दी किस्मत मल्लिकार्जुन ने 240 टन प्याज (लगभग 20 ट्रक) की बंपर फसल पैदा की है. ऐसे में जब प्याज की कीमत करीब 200 रु पए प्रति किलोग्राम रही, उन्हें खूब मुनाफा हुआ. हालांकि जब उन्होंने 15 लाख रु पए का निवेश किया था तो उम्मीद लगाई थी कि 5-10 लाख रु पए का लाभ होगा. लेकिन प्याज की बढ़ी कीमतों ने कई गुना लाभ उन्हें पहुंचा दिया.

अब और खेत खरीदना चाहते हैं  मल्लिकार्जुन अब बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में खेती के क्षेत्र में एक सेलिब्रेटी की तरह हो गए हैं. सभी किसान उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं वह कहते हैं, मैंने अपना कर्ज चुका दिया है. अब मैं एक सुंदर घर बनाने की योजना बना रहा हूं. इसके साथ ही खेती के विस्तार के लिए और जमीन खरीदना चाहता हूं. 2004 से उगा रहे हैं प्याज मल्लिकार्जुन, जिनके पास 10 एकड़ जमीन है, प्याज उगाने के लिए उन्होंने पट्टे पर 10 एकड़ जमीन ली. साथ ही लगभग 50 मजदूरों को भी काम पर रखा था.

2004 से मल्लिकार्जुन बारिश के मौसम में प्याज उगा रहे हैं. पहले नुकसान हुआ, लेकिन हार नहीं मानी मल्लिकार्जुन की मेहनत और किस्मत ने इस बार जरूर उन्हें करोड़पति बना दिया है. लेकिन, यह सफर इतना आसान नहीं रहा है. पिछले साल उनका मुनाफा लगभग 5 लाख रु पए था. मल्लिकार्जुन मानते हैं कि यह मुनाफा उनके परिवार के खर्चों  को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन उन्होंने अतिरिक्त भूमि को पट्टे पर लिया और 20 लाख रु पए का कर्ज भी लिया. दुर्भाग्य से तब उन्होंने बड़ा नुकसान भी हुआ. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बचत के 5 लाख रु पए से दोबारा प्याज की खेती शुरू की और इस बार उनकी किस्मत पलट गई.

टॅग्स :प्याज प्राइसकर्नाटककिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप