लाइव न्यूज़ :

प्याज की कीमत 120 रुपये, गोदामों में 32,000 टन सड़ गए, लेकिन मोदी सरकार मौन अब तो जागोः माकपा सदस्य रागेश

By भाषा | Updated: December 3, 2019 13:58 IST

माकपा सदस्य के के रागेश ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। सरकार के एक बयान को उद्धृत करते हुए रागेश ने कहा कि गोदामों में 32,000 टन प्याज सड़ गया लेकिन इसे बाजार में नहीं निकाला गया। यह प्याज बाजार में आता तो कीमत इतनी अधिक नहीं बढ़ती।

Open in App
ठळक मुद्देरागेश ने कहा कि हर साल अक्टूबर नवंबर में प्याज की कीमत बढ़ती है।उन्होंने कहा ‘‘सरकार को मांग में वृद्धि की जानकारी है लेकिन दुर्भाग्य से वह मूक दर्शक बनी हुई है।’’

राज्यसभा में माकपा के एक सदस्य ने मंगलवार को कहा कि प्याज की आसमान छूती कीमतें लोगों को रुला रही हैं, जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

माकपा सदस्य के के रागेश ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। सरकार के एक बयान को उद्धृत करते हुए रागेश ने कहा कि गोदामों में 32,000 टन प्याज सड़ गया लेकिन इसे बाजार में नहीं निकाला गया। यह प्याज बाजार में आता तो कीमत इतनी अधिक नहीं बढ़ती।

रागेश ने कहा कि हर साल अक्टूबर नवंबर में प्याज की कीमत बढ़ती है। उन्होंने कहा ‘‘सरकार को मांग में वृद्धि की जानकारी है लेकिन दुर्भाग्य से वह मूक दर्शक बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते प्याज खरीद सकती थी और बाजार में हस्तक्षेप कर सकती थी ताकि आम लोगों को राहत मिले। ‘‘लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं।’’

रागेश ने सरकार से बाजार में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया ताकि प्याज के दाम कम हो सकें तथा आम लोगों को राहत मिल सके। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रमोदी सरकारदिल्लीकोलकातामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस