लाइव न्यूज़ :

बारामुल्ला में एक आतंकी ढेर, सेना के खोजी कुत्ते ने दी शहादत, तीन जवान जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 30, 2022 15:52 IST

सुरक्षाबलों का कहना है कि अगर इलाके में दूसरे आतंकी मौजूद हैं तो उन्हें भी ढूंढकर मार गिराया जाएगा। मुठभेड़ में घायल तीनों सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनपुट के आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक आतंकी के मारे जाने के बाद कुछ देर तक तो गोलीबारी हुई परंतु उसके बाद फायरिंग बंद हो गई।मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू: बारामुल्ला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों की तलाश अभी जारी है। ऑपरेशन के दौरान सेना के दो और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही थी। 

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक आतंकी के मारे जाने के बाद कुछ देर तक तो गोलीबारी हुई परंतु उसके बाद फायरिंग बंद हो गई। इलाके में छिपे दूसरे आतंकी की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रास फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारा गया है। 

सुरक्षाबलों का कहना है कि अगर इलाके में दूसरे आतंकी मौजूद हैं तो उन्हें भी ढूंढकर मार गिराया जाएगा। मुठभेड़ में घायल तीनों सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इनपुट के आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने एडवांस सर्च पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कुछ देर तक चली क्रॉस-फायरिंग के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos