लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 1.34 करोड़ रुपये नकदी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 फरवरी गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहमदाबाद शहर में 1.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद सहित छह नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शहर में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, पुलिस उप निरीक्षक बी बी सोलंकी ने बुधवार रात को रामोल इलाके से गुजरने वाली रिंग रोड पर एक जगह पर तलाशी ली और भावेश वालंद नामक एक व्यक्ति को 1.34 करोड़ रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया।"

हालांकि वड़ोदरा का रहने वाला 28 वर्षीय वालंद पैसे के स्रोत के बारे में कोई वैध सबूत पेश करने में विफल रहा, इसलिए पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत "बेनामी नकदी" जब्त कर ली और उसे जांच के लिए हिरासत में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो