लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर खड़े एक ट्रक से एक मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई और मृतक की पहचान मोटरसाइकिल चालक प्रमोद कालेकर के रूप में हुई है और घायल व्यक्ति की पहचान बाइक पर पीछे बैठे मुकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

अंधेरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बिना एहतियात बरते ट्रक को सामान उतारने के उद्देश्य से वहां खड़ा किया गया था और ट्रक चालक ने पीड़ितों की मदद भी नहीं की और वहां से फरार हो गया। ट्रक चालक पर लापरवाही की वजह से मौत का मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई