लाइव न्यूज़ :

तेज वाहन चलाने को लेकर विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या, पांच घायल

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:37 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 10 जनवरी अमेठी जिले के मुसाफ‍िरखाना थाना क्षेत्र में तेज वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से एक व्‍यक्ति की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के ग्राम नारा अढ़नपुर में अपराह्न करीब तीन बजे तेज वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो हो गयी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने बताया, ''तेज वाहन चलाने को लेकर टोकने पर विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र पांडेय की घटना स्थल पर मौत हो गयी।''

उन्‍होंने बताया कि इस घटना मे घायलों को इलाज के लिए मुसाफिरखाना सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना मे शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई