लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:39 IST

Open in App

रांची, 30 जनवरी झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,070 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 45 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,602 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में अभी तक 1,16,904 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। 628 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अभी तक 1,070 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 12,022 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 45 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

झारखंड में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को कुल 162 केन्द्रों पर 8,759 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। हालांकि, टीकाकरण 16,879 लोगों के लक्ष्य से महज 52 प्रतिशत ही हो पाया। अब तक राज्य में 33,069 लोगों हो टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?